भरतपुर में हैंडल की ग्रिप निकलने से बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। युवक उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। सिर में चोट लगने से वह मौके पर ही अचेत हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। पहले घटना की ये तस्वीरें देखें … हैंडल का कवर निकलने से बिगड़ा संतुलन मथुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार, धाऊ पायसा का रहने वाला युवक कन्हैया (32) किसी काम से घना पक्षी विहार की ओर जा रहा था। इस दौरान राजेंद्र नगर स्थित सलूजा नर्सिंग होम के सामने से हादसा हो गया। बाइक के हैंडल पर लगा कवर निकलने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। बेकाबू बाइक डिवाइडर से जा टकराई और युवक उछलकर सड़क पर दूसरी तरफ जाकर गिरते ही अचेत हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत मथुरा गेट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत RBM हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
