जयपुर के आमेर थाना इलाके में कुंडा के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक एक बड़ा हादसा हुआ। एक डंपर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल हो गए। डंपर ने पहले 2 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद डंपर ड्राइवर गाड़ी से संतुलन खो बैठा और सड़क पर एक ट्रांसफॉर्मर से जा टकराया। ट्रांसफॉर्मर से हुई टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई, जिससे ड्राइवर और परिचालक जल गए। घटना के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
(खबर को अपडेट किया जा रहा है..)
