पाली में गली में ट्रैक्टर तेज चलाने की बात को लेकर कुछ युवकों ने ट्रेक्टर चालका को रोककर पीटा। जिसका वीडियो सामने आया है। घटना को लेकर युवक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पाली जिले के शिवपुरा थाने के SHO भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि जाडन निवासी चम्पालाल पुत्र मंगलाराम ने थाने में रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि 23 मार्च की शाम करीब 8 से 9 बजे ओमप्रकाश का ट्रैक्टर लेकर मजदूर दिनेश निवासी नया गांव पाली, दुर्गाराम, नरेश को लेकर शमशान घाट की ओर जा रहा था तभी जाडन के पुलिस चौकी के सामने अंडर ब्रिज से सीधी गली को पार कर रहा था जहां बहुत से जम्प एवं गड्डे भी हैं। आरोप है कि इस दौरान भवानी सिंह पुत्र श्याम सिंह ट्रैक्टर के आगे बाइक लगाकर ट्रैक्टर रुकवाया। वहां मूलाराम, रतन लाल व अन्य दो-तीन लोग और आ गए इन सभी ने हम चारों को कोलर पकड़ कर नीचे उतारा और कोलर पकड़कर मारपीट की। कहा कि तुम लोग ट्रैक्टर लेकर हमारे मोहल्ले में से इतनी तेज गति से कैसे निकला। और मारपीट करना शुरू कर दी। और भवानीसिंह ने धमकी दी कि दोबारा मोहल्ले से तेज गति से गुजरे तो हालत खराब कर दूंगा। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।