जयपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रही बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं उनके पिता गंभीर घायल हो गए। घटना चाकसू थाना इलाके में शनिवार रात 11 बजे हुई। रविवार शाम करीब 4:30 बजे भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वे मोटर पाट्‌र्स के व्यापारी हैं। रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे थानाधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- वार्ड संख्या 14 की चमन कॉलोनी निवासी निश्चल वैष्णव (26) पिता शीतल प्रसाद वैष्णव और बहन किरण वैष्णव (30) के साथ कोथून की तरफ से घर लौट रहा था। वे शाम को किसी रिश्तेदार के घर गए थे। वापसी में बड़े बालाजी मंदिर के पास शराब की दुकान के सामने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी बाइक घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे निश्चल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल शीतल प्रसाद और किरण को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल चाकसू पहुंचाया। दोनों को जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान किरण की भी मौत हो गई। शीतल प्रसाद की स्थिति गंभीर है। एक साथ हुआ भाई-बहन का अंतिम संस्कार चाकसू के हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद निश्चल का शव परिजनों को सौंप दिया। जयपुर के SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार दोपहर किरण का शव चाकसू लाया गया। भाई-बहन का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। भाई से मिलने बीकानेर से आई थी बहन शीतल प्रसाद की चाकसू में मोटर पाट्‌र्स की दुकान है। निश्चल पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह छुट्‌टी लेकर घर आया हुआ था। किरण की शादी 6 महीने पहले ही बीकानेर में हुई थी। वह भाई निश्चल से मिलने चाकसू आई हुई थी। दो दिन बाद ही उसे बीकानेर लौटना था। शीतल प्रसाद के घर में उनकी पत्नी और 20 साल का बेटा है, जो पढ़ाई कर रहा है। … यह खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में जिंदा जला व्यापारी:सीट पीछे करके लेटा हुआ था युवक, एक दरवाजा भी खुला था जोधपुर में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से व्यापारी जिंदा जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। (पूरी खबर पढ़ें)