ट्रक की टक्कर से घायल हुए दंपती की मौत हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई थी। मगर एक दिन बाद ही तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो दोनों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेफर किया, रास्ते में दोनों ने ही दम तोड़ दिया। मामला धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। टाउन चौकी प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने बताया- गुरुवार दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 11बी (धौलपुर-करौली) पर बॉबी ढाबे के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घायल पति रामबरन गुर्जर (50) और उसकी पत्नी मंतोष (46) को घायल हालत में बाड़ी के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम
रामबरन के छोटे भाई जगदीश निवासी फागने का पुरा (बाड़ी) ने बताया-गुरुवार को बाड़ी में रहने वाला उनका बड़ा भाई रामबरन पत्नी के साथ गांव आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे और दोनों का इलाज कराने के बाद घर लेकर चले गए। शुक्रवार शाम 5 बजे भाई रामबरन और भाभी मंतोष की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई। इस पर दोनों को धौलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में दोनों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेफर कर दिया। मगर रास्ते में मध्यप्रदेश के बाबा देवपुरी के पास शाम 7 बजे दोनों ने दम तोड़ दिया। काम से गांव जा रहे थे
जगदीश ने बताया-उनका भाई रामबरन कई सालों से बाड़ी में कायस्थ पाड़ा में रह रहा था। वह खनन ठेकेदारी का काम करता था। रामबरन अपनी पत्नी मंतोष के साथ बाइक से किसी काम से गांव जा रहे थे। रामबरन और मंतोष के 13 साल की एक बेटी और 11 साल का एक बेटा है। सिर में लगी चोट
पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में शामिल डॉ. महेश गुप्ता ने बताया-प्रथम दृष्टया मौत इंटरनल ब्लीडिंग और सिर में चोट लगने की वजह से मानी जा रही है। मगर कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा। परिजनों को सौंपे शव
टाउन चौकी प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया- पंचनामा के आधार पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा दिया है। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………… यह भी पढ़ें
बस-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत:युवक का शरीर कई हिस्सों में बंटा; टक्कर के बाद बस पलटी, 23 यात्री घायल बालोतरा में बस-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू हुई बस पलट गई, जिससे 23 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। एक्सीडेंट पचपदरा इलाके में एनएच 25 पर बांगुंदी गांव के पास मंगलवार शाम 4 बजे हुआ। (यहां पढ़ें पूरी खबर)