Trump Brazil Tariff Rejection: अमेरिकी सीनेट के मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाने से उनके प्लान को जोरदार धक्का लगा। वहीं 52-48 के वोट से जुलाई में घोषित ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ खारिज कर दिया। पांच रिपब्लिकन सीनेटरों – थॉम टिलिस, सुज़ैन कोलिन्स, लिसा मुर्कोवस्की, मिच मैककोनेल और रैंड पॉल ने डेमोक्रेट्स का साथ दिया। ट्रंप ने ब्राजील को ‘असामान्य खतरा’ बताया, वजह – पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) पर मुकदमा और सोशल मीडिया पॉलिसी। लेकिन सीनेटर रैंड पॉल (Rand Paul) ने कहा, “टैरिफ नापसंदगी (Trump Brazil Tariff Rejection) से आपातकाल नहीं बनता। यह कांग्रेस की कर वसूली की भूमिका छीन रहा है।” ये वोट ब्राजील, कनाडा जैसे देशों पर ट्रंप के टैरिफ सीरीज का हिस्सा हैं।
