टोंक के पीपलू थाना क्षेत्र के ग्राम बगडवा में दो मकानों में चोर शनिवार रात को 25 लाख ज्वेलरी और 2.5 लाख कैश चुरा कर ले गए। चोर रोशनदान की जाली काटकर अंदर घुसे और इस चोरी को अंजाम दिया है। वारदात के समय मकान मालिक और परिवार घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे। सुबह गाय का दूध निकालने के लिए परिजन उठे और बिखरा हुआ सामान देखा तो चोरी का मालूम चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। FSL टीम ने बक्सों समेत अन्य सामानों पर लगे फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए हैं। रोशनदान पर सीढ़ी लगी नजर आई पीड़ित मदनलाल स्वामी के बताया- आज करीब 5 बजे दूध निकालने के लिए उठा और मकान के पीछे गया तो वहां रोशनदान पर सीढ़ी लगी नजर आई। कमरे का गेट भी अंदर से बंद था। फिर चोरी होने का अंदेशा हुआ तो अंदर जाकर कमरा देखा तो सामान बिखरा हुआ था। इसमें करीब एक किलो वजनी चांदी की तीन सिल्लियां, आधा किलो चांदी के जेवर, तीन तोला सोने की राखड़ी, दो तोला सोने के कानों के झुमके, चार चांदी के सिक्के और करीब 2 लाख रुपए चोरी हो गए। दीवार में ड्रिल कर घुसे चोर वहीं बीती रात ही पड़ोसी राजू शर्मा के घर में भी चोर घुसे। मकान मालिक राजू शर्मा ने बताया कि कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पुराने 11 चांदी के सिक्के, करीब 250 ग्राम चांदी की पायजेब, सोने के टॉप्स के अलावा 53 हजार रुपए चोर चुराकर ले गए। चोर ड्रिल मशीन से दीवार तोड़कर चोरी की है। दीवार पर ड्रिल मशीन के छेद के निशान मिले हैं। इनपुट : सुमेर सिंह, रानोली।
