टोंक। टोंक के जेल में मर्डर और पुलिस पर फायरिंग के मामले में बंद रहे दो बंदियों का जेल से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों हाथ में हथियार दिखा रहे है और वे सिगरेट, गुटखा दिखाकर फोन पर भी बात करते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया है। इस वीडियो में पीछे दीवार पर जिला कारागृह, टोंक आपका हार्दिक अभिनंदन करता है, लिखा हुआ नजर आ रहा है और एक बंदी दूसरे के हाथ में पिस्टल देकर कह रहा है कि माल तो बढ़िया है। वहीं इसके बाद किसी को फोन पर कहता नजर आ रहा है कि राम-राम, बस आशीर्वाद है आपका। कोई दिक्कत नहीं है।