टोंक जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए है। इनमें टोंक नगर परिषद के चेयरमैन के लिए निर्दलीय नामांकन भरने वाले भाजपा के ओम पांडे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालो में सबसे चौंकाने वाला नाम निवाई नगर पालिका के तीन बार चेयरमैन रह चुके दिलीप इसरानी ने बीजेपी के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। इनके अलावा चार अन्य ने भी निवाई समेत अन्य नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए भरे गए नामांकन वापस ले लिया है। इसी के साथ अब जिले की दस नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रहे हैं। अब सभी दस नगर निकायों में बीजेपी कांग्रेस के बीच 21 सितंबर को सीधा चुनावी मुकाबला होगा। इन जगह सीधी टक्कर
