Gita Gopinath on India Pollution Economic Impact: भारत के आर्थिक विकास के लिए टैरिफ नहीं, बल्कि सबसे बड़ी चुनौती प्रदूषण है। यह बात बुधवार को दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने कही। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने कहा कि व्यापार और निवेश बढ़ाने की चर्चाओं में अक्सर सारा ध्यान टैरिफ और सरकारी नियमों पर ही रहता है, जबकि प्रदूषण से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान पर लोग उतना ध्यान नहीं देते। उन्होंने इसे भारत के लिए एक गंभीर और अनदेखी चुनौती बताया।
