जयपुर | लगातार छह मैच जीतने के बाद राजस्थान टीम को आखिर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। झारखंड ने ग्रुप-डी के अंतिम लीग मैच में राजस्थान को 36 रन से पराजित किया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 215 रन बनाए। विराट सिंह (69), रोबिन (58) और कुमार (55) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में राजस्थान की टीम 179 रन ही बना सकी। करन लाम्बा (52) ने अर्धशतक बनाया। हूडा ने 28, लोमरोर ने 23, चौधरी ने 23 रन बनाए। सुशांत ने 21/3 और अनुकूल ने 37/3 विकेट लिए। विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ महंगी पड़ी: राजस्थान ने लगातार छह मैच जीते। टीम को क्लीन स्वीप करना चाहिए था, लेकिन प्रबंधन ने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ की। राजस्थान 24 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर लीग के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही। राजस्थान के टॉप-5 बल्लेबाज क्रिकेटर रन मैच महिपाल लोमरोर 1740 71 अंकित लाम्बा 1730 60 राजेश बिश्नोई 967 52 दीपक हूडा 899 25 अशोक मेनारिया 678 39
