रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान बाघ का रास्ता रोकने का मामला सामने आया है। जोन-3 में पर्यटकों को लेकर निकली गाड़ियां टाइगर के दोनों तरफ खड़ी हो गईं, जिससे टाइगर को निकलने का रास्ता नहीं मिला। वीडियो सामने आने पर वन विभाग ने बुधवार को तीन ड्राइवरों और तीन नेचर गाइड की टाइगर रिजर्व में एंट्री पर रोक लगा दी। दरअसल, 2 अप्रैल की शाम पर्यटक सफारी के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान जोन नंबर-3 में टाइगर नजर आया था। पहले देखिए PHOTOS… अगले आदेश तक एंट्री पर बैन मामले की जांच के बाद वन विभाग ने ड्राइवर मुरारी लाल मीणा, महेंद्र माली, तेजराज सिंह और नेचर गाइड प्रफुल्ल पाराशर, हंसराज गुर्जर और सैयद इरशाद पर कार्रवाई की। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने आदेश जारी किए कि ये सभी अगले आदेश तक सफारी में शामिल नहीं हो सकेंगे। — रणथंभौर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए … रणथंभौर में बाघों के लिए तैयार होगा सफारी पार्क:सालों पहले बंद हो चुके आईओसी प्लांट की जमीन मांगी; बूढ़े-बीमार टाइगर होंगे शिफ्ट सवाई माधोपुर में बाघों की संख्या 76 से ज्यादा पहुंच गई है। क्षमता से ज्यादा टाइगर अब इनके लिए चुनौती बन चुका है। ऐसे में अब इन बाघों के लिए नए ठिकानें की तलाश की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए