झालावाड़। 25 जुलाई को पिपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों और घायलों को नरेश मीणा ने सोमवार को एक करोड़ रुपए की नकद आर्थिक सहायता दी। दानदाताओं से एकत्र यह राशि हांथों-हांथ राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा में एफडी करा दी गई। कार्यक्रम में बैंक के प्रबंधक की टीम मौजूद रही, जिसने मौके पर ही इस राशि की एफडी कर सर्टिफिकेट प्रदान किए।