झालावाड़ शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में गुरुवार को 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक 33/11 केवी सब-स्टेशन रीको पर आवश्यक मेंटिनेंस और तकनीकी सुधार कार्यों के कारण होगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार यह मेंटिनेंस कार्य विद्युत तंत्र को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एईएन (एचटीएम) जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़ ने इसकी पुष्टि की है। कई इलाके होंगे प्रभावित
निर्धारित अवधि के दौरान रिको जीएसएस से जुड़े अनेक क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इनमें औद्योगिक क्षेत्र फेस-2, औद्योगिक क्षेत्र फेस-3, नई जेल क्षेत्र, गोपालपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जामुनिया, वृन्दावन, बालगढ़, मान सिंह पैलेस, साई दर्शन कॉलोनी, अनमोल टाउनशिप, रूपनगर, संकल्प स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज और कोटा रोड के आसपास के इलाके शामिल हैं।
