भाजपा मंडल झालावाड़ ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सफाई अभियान, बंद पड़ी एलईडी लाइटें और अटके पट्टा वितरण जैसे मुद्दे शामिल थे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से झालावाड़ शहर और नगर परिषद में काम कराने आने वाली जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। राजावत ने बताया कि शहर में जगह-जगह लाइटें बंद पड़ी हैं, जिन्हें तुरंत ठीक कराने की आवश्यकता है। सिटी फोरलेन और वार्डों में प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके अलावा, जिन नए वार्डों में लाइटें लगनी थीं, वे अभी तक नहीं लगी हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां न तो वार्डों में रोजाना पहुंच रही हैं और न ही उनका कोई निर्धारित समय है। इससे घरों में कचरा जमा हो जाता है, जिसे बाद में वार्डों में यहां-वहां फेंकना पड़ता है, जिससे गंदगी फैलती है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। सड़कों और वार्डों में न तो झाड़ू लग रही है और न ही समय पर नालियां साफ हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई ठेका कर्मचारियों को हटा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
नगरपरिषद में शाखाओं में लगे रहते हैं ताले
राजावत ने कहा कि नगरपरिषद में ज्यादातर समय शाखाओं में ताले लगे रहते है या कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं। जिससे जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन बनाने में लोगों को चक्कर काटना पड़ता है। पट्टे एवं निर्माण की स्वीकृतियों पेंडिंग पड़ी है, इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। उससे यहां कार्य करवाने आने वाले लोगों को निराशा हाथ लगती है। उन्होंने कर्मचारियों को शाखाओं में बैठने के लिए पाबन्द किया जाए, हमारे बोर्ड की ओर से जो 80 शहर के विकास के काम कराए जाने की जो निविदा निकाली थी। उसके काम अभी तक चालू नहीं करवाए गए हैं। उन कामों को तुरन्त चालू करवाया जाए। जिससे वार्डो में विकास हो सके। राजावत ने कहा कि बरसात पूर्व शहर से सभी नालो को साफ करवा दिया जाए। इनके अन्दर से जमा मिटती से बरसात का पानी निकल नहीं पाता। जिससे शहर में बाढ़ के हालात बन जाते है। शहर में जगह जगह गड्डे हो रहे है क्रास खराब है। इनको एआरसी के माध्यम से तुरन्त ठीक करवाया जाए, आवारा गोवंश को सड़कों से हटाए जाने की आवश्यकता है। स्ट्रीट वेण्डर कार्ड भी नहीं बन रहे है।

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया
भाजपा की ओर से सांसद कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कि रीती -नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।