अगर आप घर बैठे ऑनलाइन फूड या ग्रॉसरी ऑर्डर करने वाले हैं तो, हो सकता है कि डिलीवरी न हो पाए, क्योंकि स्विगी, जोमैटो, जेप्टो, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स और वर्कर्स देशव्यापी हड़ताल पर हैं। ये हड़ताल गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) के नेतृत्व में चल रही है। यूनियन का कहना है कि आज यानी 31 दिसंबर को पीक आवर्स में 1 लाख से 1.5 लाख तक डिलीवरी पार्टनर्स अपना काम नहीं करेंगे।