जोधपुर: ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग चंपा देवी पत्नी जोराराम बिश्नोई पिछले दस दिनों से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ओसियां थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन अब उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है।