रेलवे की ओर से बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए 16 ट्रेनों में अस्थाई एक्स्ट्रा कोच बढ़ाए गए है। इनमें स्लीपर से लेकर एसी कोच की कैटेगिरी तक शामिल है। जोधपुर रेल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, विभिन्न रेल सेवाओं में यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए है। इन ट्रेनों में बढ़ाए कोच 1. गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर: 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक 01 फर्स्ट कम सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच। 2. गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर: 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और इंदौर से 4 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2026 तक 2 सेकेंड स्लीपर और 3 जनरल कोच। 3. गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर: इंदौर से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक और भगत की कोठी से 3 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2026 तक 2 सेकेंड स्लीपर और 3 जनरल कोच। 4. गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और वाराणसी सिटी से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी कोच। 5. गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और वाराणसी सिटी से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी कोच। 6. गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और वाराणसी सिटी से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी कोच। 7. गाड़ी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर: जोधपुर से 1 नवम्बर से 29 नवम्बर 2026 तक और दादर से 2 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी और 2 सेकेंड स्लीपर कोच। 8. गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी: भगत की कोठी से 2 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और दादर से 3 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच। 9. गाड़ी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल: भगत की कोठी से 7 नवम्बर से 28 नवम्बर 2026 तक औार बान्द्रा टर्मिनस से 8 नवम्बर से 29 नवम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई। 10. गाड़ी संख्या 20485/20486, जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर: जैसलमेर से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और साबरमती से 3 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2026 तक 2 थर्ड एसी और 1 सेकेंड स्लीपर कोच। 11. गाड़ी संख्या 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती: साबरमती से 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और जैसलमेर से 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक 2 थर्ड एसी और 1 सेकेंड स्लीपर कोच। 12. गाड़ी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर से 1 नवम्बर से 29 नवम्बर 2026 तक और पुरी से 4 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी कोच। श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। 13. गाड़ी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरुच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: श्रीगंगानगर से 2 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक और तिरुच्चिराप्पल्लि से 6 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी कोच। 14. गाड़ी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी-तिरुच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी एक्सप्रेस: भगत की कोठी से 4 नवम्बर से 25 नवम्बर 2026 तक और तिरुच्चिराप्पल्लि से 7 नवम्बर से 28 नवम्बर 2026 तक 1 सेकेंड स्लीपर कोच।
15. गाड़ी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर: बीकानेर से 3 नवम्बर से 28 नवम्बर 2026 तक और दिल्ली सराय से 7 नवम्बर से 29 नवम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 सेकेंड स्लीपर और 1 जनरल कोच। 16. गाड़ी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय: दिल्ली सराय से 4 नवम्बर से 25 नवम्बर 2026 तक और जोधपुर से 5 नवम्बर से 26 नवम्बर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान और 1 जनरल कोच। इधर, रेलवे ने रिजर्वेशन फॉर्म में किया बदलाव, बीमा के लिए जोड़ा अलग कॉलम रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अब बीमा सुविधा के बारे में स्पष्ट सहमति देनी होगी। इसे लेकर भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन फॉर्म में बदलाव करते हुए इंश्योरेंस के लिए अलग कॉलम जोड़ा है। नई व्यवस्था 27 अक्टूबर से लागू हो गई है। संशोधित फॉर्म में मोबाइल नंबर भी जोड़ना जरूरी होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा जारी संशोधित आरक्षण फॉर्म में बीमा के लिए अलग कॉलम दिया गया है। बीमा सुविधा लेने के इच्छुक यात्रियों को निर्धारित कॉलम में ‘हां’ दर्ज कर अपनी सहमति देनी होगी। बीमा लेना अनिवार्य नहीं है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार ही विकल्प का चयन कर सकेंगे।