जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 3 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 3 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 4 फरवरी को तथा 4 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 5 फरवरी को की जाएगी। इन इलाकों में बदलेगा शेड्यूल वहीं,झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 3 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। इन क्षेत्रों में 4 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति दिनांक 5 फरवरी को एवं 5 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 6 फरवरी को होगी।
