जोधपुर में शराब के नशे में एक युवक ने तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए ई स्कूटी समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार शाम को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के आदेश्वर नगर का है, जहां नगर निगम से अनुबंधित गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को नगर निगम से अनुमोदित गाड़ी का बोर्ड लगी कार आदेश्वर नगर से निकल रही थी। उसने E स्कूटी सहित कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके चलते लोग भड़क गए। बाद में उन्होंने कार को रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि कार में सवार ड्राइवर शराब के नशे पर था और वह जमीन पर लौटने लगा। बाद में उसे पुलिस पकड़कर थाने ले आई।