जोधपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में मकान की छत पर चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी है। एजीटीएफ ने गुरुवार देर रात मौके से 3.055 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 55 किलो 725 ग्राम घातक रसायन बरामद किए हैं। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। एजीटीएफ ने मौके से मौके से गणपतराम बेनीवाल (40) निवासी मंडली बालोतरा, हाल निवासी शंकर नगर, बनाड़ जोधपुर को गिरफ्तार किया है। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपी ने 12 लाख कर्ज चुकाने के लिए सांचौर के तस्करों से सौदा किया। सौदे में तय हुआ कि वे गणपतराम का कर्जा चुका देंगे। इसके लिए उसे खुद का मकान ड्रग्स बनाने के लिए उपयोग में लेने देगा। सौदा तय होने के बाद सांचौर के आरोपी उसके मकान में ड्रग्स तैयार कर रहे थे। इसके लिए उसने अपने ही घर बेनीवाल सदन को जहर बनाने की लैब में तब्दील कर लिया था। जानकारी के अनुसार मौके से बरामद खतरनाक रसायनों से 60 किलो एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना थी। बल्ब की रोशनी में बन रहा था जहर दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान एजीटीएफ को लगातर सूचना मिल रही थी कि जोधपुर शहर में माफियाओं द्वारा भारी मात्रा में ड्रग्स पैडलरों को एमडी ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। इसी क्रम में एजीटीएफ के एएसआई राकेश जाखड़ को मिली गोपनीय सूचना पर एसपी ज्ञानचंद यादव और एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। सूचना पर टीम ने तुरंत जाल बिछाने की रणनीति तैयार की। इसके बाद एजीटीएफ, एटीएस, डीएसटी और बनाड़ थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में सुनसान इलाके में बने मकान की घेराबंदी की। जब टीम मकान की छत पर पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। बिजली के बल्ब की रोशनी में गद्दे पर एमडी ड्रग्स सुखाई जा रही थी। वहां रसायनों के ड्रम व इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे बिखरे पड़े थे। मौके से ड्रग्स व केमिकल बरामद मौके से 3.055 किलोग्राम निर्मित एमडी ड्रग्स, डाइक्लोरोमीथेन, मैक्स फाइन केम, डी-आयोनाइज्ड वाटर और ज्योति हाईड्रोटेक जैसे घातक केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, 9 बाल्टियां, स्टील के बर्तन और ड्रग्स सुखाने के उपकरण जब्त किए हैं। ———— ये खबर भी पढ़िए MD ड्रग्स की सप्लाई करने वाला तस्कर ‘CEO’:राजस्थान में 4 फैक्ट्री, गुजरात और मध्यप्रदेश तक 100 करोड़ रुपए का नशा बेच चुका; हर अमावस्या पर हरिद्वार जाता राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में MD ड्रग्स की सप्लाई करने वाले कथित ‘CEO’ को आज गिरफ्तार किया है। तस्कर 7 साल से फरार था। बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। आज बाड़मेर से धर-दबोचा गया। (पढ़िए पूरी खबर)