जब समाज में दिव्यांगों को दया की जगह दिव्यता का प्रतीक माना जाएगा तो सार्थक काम होगा। मोदी सरकार ने 2015 में पूरे देश के लिए विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग शुरू किया। एक फैसले से दिव्यांगजनों को देखने का नजरिया बदला। यह बात केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोधपुर के चौखा क्षेत्र में पारसमल बोहरा स्मृति महाविद्यालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
