देवाधिदेव भगवान महादेव जी शादी जोधपुर में 15 फरवरी को धूमधाम से कार्रवाई जाएगी। जोधपुर में महादेव की शादी करवाई जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड की ओर से जानकारी दी गई। विवाह महोत्सव समिति अध्यक्ष सरोज मासी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी शहरवासी आमंत्रित है। सभी बढ़चढकर हिस्सा लें।
विवाह महोत्सव समिति के संरक्षक सुरेश अयानी ने बताया कि इस बार बाबा स्वयं दुल्हा बनकर आयेंगे। जहां रात के समय श्मशान घाट में उनकी शादी धूमधाम से करवाई जाएगी। पहली बार जोधपुर में इतना बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।
विवाह महोत्सव समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि भगवान महादेव का विवाह जोधपुर में करवाया जा रहा है। इसको लेकर शिवरात्रि के दिन 15 फरवरी की शाम 7 बजे सत्संग भवन से बारात रवाना होगी। यहां से गाजे बाजे के साथ बारात अचलनाथ जाएगी। वहीं भूतनाथ महादेव में रात दो बजे महादेव के फेरे करवाए जाएंगे। जहां वरमाला, तोरण आदि रस्म भी पूरी कार्रवाई जाएगी।
शिव बारात महोत्सव समिति के प्रवक्ता अमित पाराशर ने बताया इस बार महाकाल कि डोली, उदयपुर ओर जयपुर कि अघोरी टोली, महाकाल कि भस्म आरती, बालोतरा कि गैर, वृंदावन के बांके बिहारीजी का विग्रह, खाटू श्याम बाबा का विग्रह भी शामिल होगा। इस पूरे कार्यक्रम में पुष्प कोलकाता से मंगवाए गए हैं।
इस पूरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष किन्नर समाजवादी पार्टी सरोज मासी को बनाया गया है जबकि धनराज प्रजापत महामंत्री जितेश भाटी संयोजक, ललित पारवानी, मनन परिहार, अर्जुन भाटी, हिमांशु पंवार, हरमन चौहान हेमंत जोजावर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।