जोधपुर में एक कुत्ते को जेसीबी से लटकाकर मार दिया गया। कुत्ते का नाम बॉस था और एक कंपनी का पालतू डॉग था। एक दूसरी कंपनी के कर्मचारी ने कुत्तों को रस्सी से बांधकर लटकाया था, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। कुत्ते के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला विवेक विहार थाने का है। देखिए- पालतू डॉग को मारने की PHOTOS
रोटी का लालच देकर बुलाया, फिर रस्सी से बांधा सालावास निवासी मनोज कुमार गहलोत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी सालावास के बोरानाडा रोड पर शिवम इंटरनेशनल नाम से कंपनी है। 12 अप्रैल की रात को उनका पालतू डॉग ‘बॉस’ कंपनी के बाहर घूम रहा था। घूमते-घूमते वह पास ही स्थित एक दूसरी कंपनी में चला गया। उस कंपनी के एक स्टाफकर्मी ने ‘बॉस’ को रोटी का लालच देकर अपने पास बुलाया और जेसीबी की रस्सी से बांध दिया। इसके बाद जेसीबी को ऊंचा उठाकर कुत्ते की जान ले ली। कुत्ते को मारने के बाद एक गड्ढे में फेंक दिया गया था। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 13 अप्रैल को जब उनका कुत्ता नहीं मिला तो तलाश की। तलाश करने पर वह मेडिकल डिवाइस पार्क बोरानाडा में पड़ा मिला। आस-पास के सीसीटीवी चेक करने पर घटना का पता चला।
विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि मामले में करनाल (हरियाणा) के रहने वाले राजकुमार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मैनपाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पीड़ित की कंपनी के ही स्थित एक अन्य कंपनी में काम करते हैं। आरोपियों का कहना है कि कुत्ते ने उन्हें एक बार काट लिया था, जिससे वह परेशान थे। इस कारण उसे मार दिया।