जोधपुर में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज युवक ने रविवार को अपने साले की नाक काट दी और अपने साथ ले गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सहीराम, सोहनलाल, दिनेश, रमेश व हडमान. को गिरफ्तार किया गया। ये है मामला अशोक पुत्र घेवरराम निवासी हनुमाननगर फीच ने एम्स अस्पताल जोधपुर मे अपने पर्चा बयानों मे बताया- धुन्धाडा रोड फीच मे मेरी टी होटल है। रविवार आज शाम करीब पांच बजे में अपनी चाय की होटल पर था तभी श्रवण पुत्र हडमानराम निवासी हमीरनगर, हडमान, दिनेश पुत्र हडमानराम, गोविन्द पुत्र हडमानराम, भागीरथ पुत्र मांगीलाल, सोहनलाल पुत्र किशनाराम, सुरेश पुत्र घेवरराम, सहीराम पुत्र सुखाराम तथा एक पोकरराम का लडका जो सफेद कैम्पर बिना नम्बरी में सवार होकर मेरी दुकान पर आये। इन सभी लोगो ने मेरी चाय की वहां पर आते ही मेरे पर हमला कर दिया। अशोक ने बताया-इन लोगो को देखते ही मैने अपनी होटल का शटर नीचे कर बंद करने का प्रयास किया लेकिन शटर बंद करने से पहले ही ये लोग मेरी होटल मे अन्दर घुस गये तथा मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। सोहनलाल पुत्र किशनाराम ने धारदार छोटे चाकू से मेरे सीने पर बैठकर पहले मेरा नाक काटा जिसके बाद मेरे दाहिने कान को काटने का प्रयास किया जिसके बाद उन लोगो ने मुझे कैम्पर मे डालकर ले जाने लगे तो मैं फिर से हिम्मत करके उनसे छुटा तथा नीचे उतरकर होटल से कच्चे रास्ते से घर भागने लगा जिसके बाद वह लोग कैम्पर मे सवार होकर धुन्धाडा की तरफ भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाकर व गोपनीय जानकारी जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। इनको किया गिरफ्तार (1) सहीराम पुत्र सुखाराम निवासी गोलिया मगरा सतलाना पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर। (2) सोहनलाल पुत्र किशनाराम विश्नोई उम्र 35 साल निवासी हम्मीरनगर पुलिस थाना लूणी जोधपुर। ( 03) दिनेश पुत्र हडमानराम विश्नोई उम्र 29 साल निवासी हम्मीरनगर पुलिस थाना लूणी जोधपुर। (04) रमेश पुत्र पोकरराम विश्नोई उम्र 31 साल निवासी हम्मीरनगर पुलिस थाना लूणी जोधपुर। ( 05) हडमान पुत्र खीयाराम विश्नोई निवासी हम्मीरनगर फीच पुलिस थाना लूणी जोधपुर।
