जोधपुर में नव चौकिया में एक मकान का हिस्सा गिरने और मसूरिया में एक बालकनी गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही की दोनों ही मामलों में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। जोधपुर के वार्ड नंबर 29 में नवचौकिया में स्थित एक मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। इससे उसके पास खड़ा स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस मकान को नगर निगम ने जर्जर घोषित कर रखा था और इस पर नोटिस भी चस्पा रखा था। इसलिए इस मकान में कोई रह नहीं रहा था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, दूसरी तरफ मसूरिया बाबा मंदिर के पास एक मकान की बालकनी गिर गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
