जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस को लेकर कल 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 7 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाएगी। शहर के अलग-अगल फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सुभाष चन्द्र बोस कॉलोनी गली नं. 1 से गली ने 7 तक, डिफेन्स लेब रोड, धनला हत्था, 10 मेरिट क्वार्टस्, 132 केवी जीएसएस के सामने और आसपास का संपूर्ण क्षेत्र। जीत अपार्टमेंट, जीके टावर, करणी भवन और देवी भवन के आसपास का क्षेत्र। सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, FDDI, कबीर आश्रम, पुलिस थाना मंडोर, नागौर रोड, नारी निकेतन, आठ मील, नौ मील, सुरपुरा, अम्बेडकर छात्रवास और 33/11 के वी NLU उपचौकी से संबंधित क्षेत्र।