जोधपुर में शादी वाले घर में ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने बारूद के चलते ब्लास्ट होने की आशंका जताई है। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 9 का एमडीएम और 3 का एमजीएच हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों ने सिलेंडर ब्लास्ट होने की बात कह कर गुमराह करने की कोशिश की। घटना बावड़ी के पास हरढाणी में मंगलवार शाम को हुई। हादसे में दूल्हा महेंद्र भी झुलस गया है। महेंद्र की 15 नवंबर को शादी है। ग्रामीण एडिशनल एसपी भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद SFL टीम के साथ मैं मौके पर पहुंचा। SFL टीम की प्रारंभिक पड़ताल में मौके पर विस्फोटक के अवशेष मिले हैं। आशंका है कि ये खनन में प्रयुक्त होने वाला विस्फोटक या बारूद हो सकता है। जांच के बाद इसकी पुष्टि होगी। वहीं, हादसे में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि उसके नाक और मुंह पर चोट लगी है। पता ही नहीं चला कि सीएनजी गैस की टंकी फटी या सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। तेज धमाका हुआ और कुछ पत्थर जैसे आकर गिरे। मुझे कैसे चोट लगी पता ही नहीं चला। एकदम से धुआं हो गया था। एमडीएम अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बताया- विस्फोट होने से घायल जो भी लोग यहां आए हैं, उनके शरीर पर छोटी-छोटी धातु से लगने वाली चोटें हैं। भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। हादसे में ये हुए घायल
गणपत, छोटू सिंह (27), गणेश (27), ओमाराम (35), रामदास (25), दिनेश (22), राकेश (21), सुनील(15), हनुमानराम (21), अकील (23), संपत समेत 13 लोग घायल हुए हैं। ये खबर भी पढ़ें… बर्दाश्त करने की बात लिखे डंपर ने 14-लाशें बिछा दी:जयपुर में 17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से हुई थी कहासुनी, CI समेत 3 सस्पेंड राजस्थान में खड़े ट्रेलर में घुसा टेंपो ट्रेवलर,15 की मौत:बीकानेर में खिंचवाई फोटो आखिरी बनी; अन्नकूट कार्यक्रम के कारण कई महिलाओं की जान बचीं