चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और हाईवे मोबाइल पश्चिम टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी चोट करते हुए पुलिस ने एक ट्रक से 2.055 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। मौके से आरोपी सहीराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक और हाईवे मोबाइल पश्चिम टीम ने आरोपी को पकड़ा है।। सर्विस रोड से भागने की की कोशिश सूचना के आधार पर संदिग्ध ट्रक ट्रेलर नंबर RJ-19-GE-7715 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर तेज गति से डीपीएस चौराहा की ओर भाग निकला। पुलिस ने होटल हाईलाइट के पास नाकाबंदी कर ट्रक को घेरा, जिस पर आरोपी ने वाहन सर्विस रोड में मोड़कर बचने की कोशिश की, मगर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में चालक सीट के पीछे बने रैक से प्लास्टिक कट्टे में भरा डोडा पोस्त का 2.055 किलो माल मिला, जिसे कब्जे में लिया गया। इनको किया गिरफ्तार सहीराम (47) पुत्र कालूराम, निवासी बिसलपुर, थाना डांगियावास, जोधपुर पूर्व बताया गया है। उससे सप्लाई नेटवर्क एवं स्रोतों के संबंध में पूछताछ जारी है।