न्यू ईयर पर ब्लू सिटी जोधपुर में सेलिब्रेशन चरम पर पहुंचा और ठीक रात 12 बजे शुरू हुई आतिशबाजी, जो काफी देर तक जारी रही। रंगीन रोशनी में शहर के बड़े होटल, क्लब और रिसॉर्ट्स में धूमधड़ाका भरे आयोजन चले। कहीं सेलिब्रिटी रैपर की परफॉर्मेंस तो कहीं राजस्थानी लोक कलाकार फोक सॉन्ग पर प्रस्तुतियां देख-सुनकर युवा थिरकते नजर आए। चौपासनी स्थित होटल में MTV Hustle फेम रैपर सियाही लाइव परफॉर्म किया। इसमें आरजे शैलेंद्र ने शो को होस्ट किया। ये इवेंट शाम 7 बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। इसके साथ यहां अनलिमिटेड फूड, मॉकटेल्स, डीजे सेट्स, फायरवर्क्स और गेम्स की व्यवस्था होगी। रेडिसन होटल जोधपुर में पर लाइव बैंड और DJ के साथ लांगा डांस व राजस्थानी लोक कार्यक्रम होगा। जिसमें गाला डिनर, लग्जरी बुफे और फायरवर्क्स शामिल। यहां रात 8 बजे से नए साल के स्वागत के कुछ देर बाद तक आयोजन चला। होटल मधुरम रॉयल और रणबंका पैलेस में भवाई, चारी और तेरहताली जैसी राजस्थानी प्रस्तुतियां होंगी।यहां बेस्ट कपल और बेस्ट डांसर को पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें लकी विनर्स को शिमला, मनाली और राजस्थान के होटलों में ठहरने के वाउचर दिए जाएंगे। होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में स्थानीय कलाकारों के साथ डीजे नाइट होगी। वहीं Mox Vox क्लब में DJ Spark रात भर म्यूज़िक बजाएंगे। इसके अलावा होटल प्रेसिडेंट में Masala Martini Gala Night 2026 का आयोजन डीजे और डिनर के साथ किया जा रहा है। शहर के फोर ब्रदर्स ब्रूइंग, रेस्टोबार एंड क्लब (राइका बाग) में लाइव म्यूज़िक, डांस और आतिशबाजी के साथ आधी रात तक जश्न छाएगा। इसके अलावा भी शहर की कई होटलों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।