जोधपुर शहर के हार्दिक कच्छवाहा ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल करने में सफलता पाई है। वहीं युवराज ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के सितंबर 2025 के परिणाम घोषित किए हैं। इसमें जोधपुर से कई स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। हार्दिक के घर पर जश्न का माहौल
आईसीएआई जोधपुर शाखा अध्यक्ष सीए हेमंत लोहिया ने बताया- शहर के हार्दिक कच्छवाहा ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल करने में सफलता पाई। फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल करने के बाद हार्दिक के घर पर जश्न का माहौल है। घर पर दादी गणेश कंवर, पिता देवेंद्र सिंह, माता जयश्री ने माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद उसे बधाई देने के लिए रिश्तेदार भी पहुंचने लगे। सीए फाइनल परीक्षा: 11 स्टूडेंट्स रहे सफल सीए फाइनल परीक्षा में जोधपुर से 429 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। इनमें से दोनों ग्रुप में कुल 11 स्टूडेंट्स सफल रहे। केवल ग्रुप-I पास करने वालों की संख्या 75 रही, जबकि ग्रुप-II में 44 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। शहर टॉपर की सूची में प्रथम स्थान पर हार्दिक कच्छवाहा, द्वितीय स्थान पर पियूष बाफना और तृतीय स्थान पर रवि अटल रहे। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा: मेरिट में बेटियां रहीं आगे सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 641 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दोनों ग्रुप पास करने वालों की संख्या 26 रही, ग्रुप-I पास करने वालों की संख्या 34 और ग्रुप-II में 112 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जोधपुर में इंटरमीडिएट में राधिका थानवी ने प्रथम स्थान, भूमिका रामचंदानी ने द्वितीय और जसवंत दुग्गड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन परीक्षा: युवराज की राष्ट्रीय रैंक सीए फाउंडेशन परीक्षा में जोधपुर से 647 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 130 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। शहर के युवराज को ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त हुई। जोधपुर के सक्सेसफुल स्टूडेंट्स
