जोधपुर में पॉश सोसाइटी में बने फ्लैट में MD ड्रग की फैक्ट्री चल रही थी। फ्लैट में इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। AGTF (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ) की टीम आज फ्लैट पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और 1.1 किलो से ज्यादा हाई-ग्रेड केमिकल जब्त किया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स, नशीली गोलियां और मादक पदार्थ बनाने का जखीरा बरामद किया है। मास्टरमांइड अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई चौपासनी थाना इलाके की है। एक दिन पहले बनाड़ में भी MD फैक्ट्री को पकड़ा गया था, जहां से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया थ। पूछताछ में उसने मास्टरमांइड और फैक्ट्री के बारे में बताया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। बनाड़ से पकड़े गए तस्कर ने मास्टर माइंड का नाम बताया एडीसीपी अमृत जीनगर ने बताया कि 2 अप्रैल को AGTF ने बनाड़ थाना इलाके में कार्रवाई की थी। यहां से 3 किलो से ज्यादा MD ड्रग बरामद कर आरोपी गणपतराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महज एक मोहरा है। असली मास्टरमाइंड सांचौर का रहने वाला भरत विश्नोई उर्फ आसुराम उर्फ लक्की है। वह अपनी पहचान छुपाकर आशापूर्णा प्लेटिनम के फ्लैट नंबर A-803 में महिला के साथ रहता है और सफेद जहर तैयार कर रहा है। आरोपी गणपतराम ने बताया कि उसकी माली हालत बेहद खराब थी और भारी कर्ज था। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर भरत विश्नोई ने उसे कर्ज उतारने का लालच दिया और इस धंधे में धकेल दिया। पैसों के लालच में आकर बनाड़ थाने से 3 किमी दूर खेत में स्थित अपने मकान की छत सांचौर के तस्करों को ड्रग फैक्ट्री बनाने के लिए किराए पर दी थी। AGTF ने यहां से 3 किलो से अधिक MD ड्रग्स और 55 किलो से ज्यादा केमिकल बरामद किया था। जोधपुर में पॉश सोसायटी में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री जोधपुर शहर में पॉश सोसायटी आशापूर्णा प्लेटिनम है। यहां फ्लैट नंबर A-803 में भरत विश्नोई उर्फ आसुराम उर्फ लक्की नाम का युवक अपनी पहचान छुपाकर एक महिला के साथ रह रहा था। AGTF और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। फ्लैट की तलाशी लेने पर अलमारी में रखा एक UMMUL लिखा बैग बरामद हुआ। इस बैग के अंदर नशे का जखीरा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स, नशीली गोलियां और मादक पदार्थ बनाने का जखीरा बरामद किया है। एफएसएल और एनसीबी की टीमों की जांच में पता चला कि बरामद सामान न केवल घातक मेफेड्रोन है, बल्कि उसमें उच्च गुणवत्ता वाला केमिकल भी शामिल है। 1 किलो 544 ग्राम MD और प्रीमियम केमिकल पुलिस ने फ्लैट से सीमेंट की पीली टेप से लिपटे पैकेटों और जीपर पाउच में 2000 से ज्यादा कुल 3.663 किलोग्राम नशीली गोलियां बरामद हुईं। मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टेप रोल और आरोपी के अहम दस्तावेज जब्त किए गए। — ये खबर भी पढ़िए- जोधपुर में मकान की छत पर एमडी-ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी:लैब में खतरनाक केमिकल से बनाई जा रही थी; तीन करोड़ कीमत की ड्रग्स बरामद
एजीटीएफ ने 2 अप्रैल को मकान की छत पर चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से गणपतराम बेनीवाल निवासी बनाड़ जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। (पढ़िए पूरी खबर)