जैसलमेर में बस में आग लगने से हुए हादसे में मौत का आंकड़ा अब 26 तक पहुंच गया है। मंगलवार को अस्पताल में एडमिट जैसलमेर जिले के लाठी गांव निवासी ओमप्रकाश (40) की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह भाटी ने बताया कि ओमप्रकाश की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अस्पताल में 6 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है और पांच सामान्य वार्ड में एडमिट है। बता दे कि हादसे में एक दिन पहले ही अपने तीन बच्चों को खोने वाली महिला इमामत की भी मौत हुई थी जबकि इमामत के पति को परिजन इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे।
