Jaisalmer News: जैसलमेर शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना शहर के एक होटल के पास हुई, जहां एक ट्रैक्टर मय टैंकर ने सड़क किनारे ठेला चलाकर सामान बेचने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में ठेला लगाने वाले पूंजाराम (निवासी गीता आश्रम कच्ची बस्ती) की मौके पर ही मौत हो गई।