मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया है। इस बजट में भी पिछले दो बजट की तरह राजस्थान की राजधानी जयपुर पर फोकस करते हुए यहां की ट्रेफिक व्यवस्था (ट्रेफिक जाम और सड़कों के रि-डिजाइन) के सुधार पर 1 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का एलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे बड़ा सरकारी बच्चा का हॉस्पिटल जे.के.लोन हॉस्पिटल का विस्तार करते हुए यहां 500 बैड का आईपीडी टॉवर बनाया जाएगा। वहीं क्रिटिकल बीमार छोटे बच्चों के इलाज के लिए RUHS हॉस्पिटल में 200 बैड का NICU वार्ड और पीडियाट्रिक सेंटर बनाया जाएगा। जानें इस बार जयपुर के लिए उपमुख्यमंत्री ने क्या-क्या घोषणाएं की। जयपुर के लिए ये की घोषणा — ये खबर भी पढ़िए- 1- राजस्थान- 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी बनाने का ऐलान:सभी को फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली, 5 हजार होमगार्ड के नए पद का भी ऐलान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग के लिए हाई पावर कमेटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी बनाई जाएगी। (पढ़िए पूरी खबर)
2- अटैची का रंग बदला,दीया कुमारी ने शायराना अंदाज में पढ़ा-बजट:लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं, बोलीं- लहर-लहर तूफान मिले और संग-संग मझधार हमें इस बार बजट की अटैची का रंग भी बदला हुआ था। दीया कुमारी लाल-सफेद ‘फागुनिया’ (बंधेज) साड़ी पहनकर सदन में पहुंचीं। (पढ़िए पूरी खबर)
