US Court Documents: दुनिया भर के रईसों और प्रभावशाली लोगों को लड़कियां सप्लाई करने वाले कुख्यात अमेरिकी फाइनेंसर और सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के दस्तावेजों ने अब भारतीय उद्योग जगत में भी भूचाल ला दिया है। अमेरिकी कोर्ट की ओर से सार्वजनिक किए गए नए दस्तावेजों में भारत के मशहूर बिजनेसमैन (Reliance ADAG News) अनिल अंबानी और एपस्टीन (Anil Ambani Jeffrey Epstein) के बीच हुई बातचीत का ब्योरा सामने आया है। इन चैट्स में “लड़कियों के इंतजाम” से लेकर हॉलीवुड अभिनेत्रियों तक पर चर्चा की गई है, जिसने सोशल मीडिया और कॉरपोरेट जगत को चौंका दिया है।
