जोधपुर | जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के समस्त संकायों में नई शिक्षा नीति के तहत यूजी व पीजी मिड टर्म टेस्ट 1 से 15 दिसंबर तक होंगे। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कॉमर्स फैकल्टी ने मिड टर्म का टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है। इसमें बीकॉम और बीबीए सेमेस्टर के मिड टर्म टेस्ट 4 दिसंबर से शुरू होंगे। जेएनवीयू प्रशासन ने नई शिक्षा नीति के तहत मिड टर्म टेस्ट व अन्य प्रक्रियाओं के लिए समान तिथि निर्धारण का पिछले दिनों निर्णय लिया था। कॉमर्स फैकल्टी डीन प्रो. सुनील मेहता ने बताया कि कॉमर्स फैकल्टी में बीकॉम व बीबीए प्रथम सेमेस्टर के मिड टर्म टेस्ट 9 से 12 दिसंबर और 15 दिसंबर को होंगे। बीकॉम व बीबीए तृतीय व पांचवें सेमेस्टर के मिड टर्म टेस्ट 4 से 6 दिसंबर और 8 दिसंबर को होंगे। मिड टर्म में 40 प्रतिशत से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।