कोटा| राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के तहत सोमवार को वर्धमान खुला विश्वविद्यालय में जेंडर समावेशी प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें वन्यजीव कोटा, मुकुंदरा, कोटा वन वृत्त, वन प्रबंधन समितियों और ग्राम विकास समितियों के 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने समूह अभ्यासों के माध्यम से महिलाओं की वर्तमान भूमिका, चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव कम करने में मृदा–जल संरक्षण और जैव विविधता बचाने की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम को रेंजर दिनेश कुमार, विशेषज्ञ आशीष अन्थवाल, योगेश गुप्ता और मनीषा जानी ने संबोधित किया।
