नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- केंद्रीय मंत्री अपने पीए को डेयरी चेयरमैन बनाना चाहते हैं। सुनने में आया है कि उनको किसी समिति का अध्यक्ष भी बनाया हुआ है। इसलिए अलवर में तुरंत चुनाव कराए जा रहे हैं। जबकि राजस्थान में कई जगह डेयरी चेयरमैन नहीं है। दो दिन पहले डेयरी चेयरमैन के चुनाव का समय निकलने के बाद नामांकन भरने की कोशिश की गई। अब दूसरी तारीख भी घोषित कर दी गई है। ये बयान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को अलवर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया है। डेयरी के चुनाव सही नहीं कराए गए तो कोर्ट में जाएंगे- जूली अलवर में सरस डेयरी के चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले कांग्रेस समर्थित चेयरमैन अच्छे से काम कर रहे थे। लेकिन उनको हटाया गया। केंद्रीय मंत्री अपने पीए को चेयरमैन बनाना चाहते है। सुना है उनको किसी समिति का अध्यक्ष भी बनाया हुआ है। इसलिए अलवर में तुरंत चुनाव कराए जा रहे हैं। जबकि राजस्थान में कई जगह डेयरी चेयरमैन नहीं है। दो दिन पहले डेयरी चेयरमैन के चुनाव का समय निकलने के बाद नामांकन भरने की कोशिश की गई। अब दूसरी तारीख भी घोषित कर दी है। जूली ने कहा- डेयरी के चुनाव सही नहीं कराए गए तो कोर्ट में जाएंगे। हमारे लोग पहले नामांकन करने चले जाते तो आगे उनको फॉर्म कैंसिल कराए जा सकते थे। प्रशासन पर माफियाओं को सरंक्षण देने का आरोप जूली ने कहा- अलवर में ऐसा लग रहा है कि पूरा प्रशासन भूमाफियाओं को संरक्षण देने में लगा हुआ है। जगह-जगह अवैध कॉलोनियां बन रही है। भूमाफिया की ओर से लोगों की जमीनों पर कब्जा करना, सरकारी जमीनों व मंदिरों की जमीनों पर कब्जा करना ये आम बात हो गई है। लगता है प्रशासन पर हमारे राजनेताओं का कोई कंट्रोल नहीं है, पता नहीं सरकार के दो-दो मंत्री होने के बावजूद भी अलवर में इस प्रकार के हालात क्यों बन रहे है। अलवर के मंत्री को खुद और मोदी को चमकाने में ही फुरसत नहीं है। अमेरिका तानाशाही करने में लगा है- टीकाराम जूली जूली विदेश नीति का जिक्र करते हुए बोले कि अमेरिका तानाशाही करने में लगा है। हमारी विदेश नीति पर सवाल खड़े हो गए। पाकिस्तान से लड़ाई हुई तो कोई देश हमारे साथ नहीं आया। अब चीन के साथ मोदी सरकार दिखने लगी है। इसलिए कहता हूं कि सरकार को विदेश नीति के बारे में बताना चाहिए। अमेरिका के लगाए टैरिफ पर कुछ नहीं हुआ है। पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ है और माफिया हावी है- जूली उन्होंने कहा कि पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया। पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ है और माफिया हावी है। किसी को पूरी तरह से गृह मंत्री बना देना चाहिए। । परिसीमन भी नियमों का नहीं हो रहा पालन- टीकाराम जूली परिसीमन को लेकर जूली ने कहा कि कांग्रेस ने पहले बड़े शहरों में दो-दो नगर निगम बनाए गए थे। उनको भी निरस्त किया है। खुद का फायदा करने के लिए काम किया है। जनता की सहूलियत पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी तरह पंचायतों का गठन किया गया है। जिसको लेकर लोग कोर्ट भी पहुंचे हैं। जिसके कारण पूरा काम अटका हुआ है। परिसिमन के नियम हैं। लेकिन उसका पालन नहीं करते हैं। वोट चोरी कर सत्ता में आए- टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वोट चोरी कर लोग सत्ता में बैठे हैं। कर्नाटक में एक लाख वोटों का फजीवाड़ा हुआ। जिसके सबूत राहुल गांधी ने दिए हैं। दूसरे एक जिले में 6 हजार से अधिक वोट काटे गए। यह सब तथ्य के साथ राहुल गांधी ने जानकारी साझा की है।
