प्रदेश के नए बनाए 45 जिला अध्यक्ष अपनी टीम बनाने से पहले वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनसे मार्गदर्शन और राय ले रहे हैं। उनको डर है कि उनकी टीम में कहीं कोई बड़े नेता का सिफारिशी चेहरा रह न जाए। जिलों में 45 ही नेता अपनी कार्यकारिणी बनाने जा रहे हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से करीब 22 जिला अध्यक्ष मिल चुके। सबसे अधिक पूर्व सीएम अशोक गहलोत से 29 जिला अध्यक्ष मिले। गुरुवार को गहलोत से जयपुर आवास पर जयपुर देहात पूर्व के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा मिले। इनके अलावा अजमेर ग्रामीण के विकास चौधरी, सीकर जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला मिली। भीलवाड़ा ग्रामीण के नए जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामलाल जाट, अजमेर शहर के राजकुमार जयपाल, करौली के घनश्याम मेहर, सवाई माधोपुर की इंदिरा मीणा, ब्यावर के किशोर चौधरी, जालोर की रमीला मेघवाल, भरतपुर के दिनेश सूपा, डीग के राजीवसिंह सहित बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष मिले।
