जालोर में इस बार होने वाले गरबा में फिल्मी गाने नहीं बजाने की मांग की है। इसे लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एडीएम को कलेक्टर प्रदीप गवांडे के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मंगा रखी कि नवरात्रि में होने वाले गरबा आयोजन में कपड़ों और समय को लेकर भी सख्ती की जाए। उन्होंने गरबा का टाइम भी तीन घंटे निर्धारित करने की मांग रखी। बोले- गरबा समितियों को पाबंद किया जाए ज्ञापन में बताया कि शहर में कई गरबा समितियों की ओर से आयोजन करवाया जाता है। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से फिल्मी गाने प्ले किए जाते है। उन्होंने बताया कि इससे हिंदू समाज में भी रोष है। इनका कहना था कि पिछले साल भी आहोर रोड पर हुए इस तरह के आयोजन को निरस्त करवाया गया था। उन्होंने बताया कि हिन्दू समाज द्वारा गरबा आयोजन रात 8 से 11 बजे तक किया जाए। गरबा मंडल में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की गैर कानूनी व अवांछित गतिविधियों नहीं हो सके। नवरात्रि के समय गरबा महोत्सव शांति पूर्ण तरीके से हो इस लिए इस शहर में पुलिस, कालिका पेट्रोलिंग की गश्त गरबा स्थलों पर बढ़ाई जाए। ज्ञापन में मांग रखी गई कि आयोजन से पहले गरबा आयोजन समितियों को पाबंद करने के बाद ही परमिशन दी जाए।