जालोर में सोमवार सुबह 2 पेट्रोल पंप बंद होने से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद जब लोगों ने DSO को शिकायत की तो एक पंप तो खुल गया जबकि एक पंप अब भी बंद है। यहां स्टॉक न होने का हवाला दिया गया है। वहीं, भीलवाड़ा में रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पंप बंद रखे जाने का निर्णय किया गया है। यहां 9 घंटे पेट्रोल नहीं मिलेगा। सोमवार को एक पंप की नोजल सील करने के विरोध में सवा 3 घंटे फ्यूल स्टेशन बंद रहे। ऐसे में, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह ही पंप पर वाहनों की कतारें लग गई। पहले पढ़िए जालोर के हालात… अधिकारियों ने आकर खुलवाया पंप जानकारी के अनुसार, जालोर शहर के इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप सोमवार सुबह से ही नहीं खुले। पंप बंद देख परेशान लोगों ने इसकी शिकायत जालोर जिला रसद अधिकारी (DSO) नम्रता कुमारी से की। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप को खुलवाकर सप्लाई शुरू करवाई गई। वहीं एक पंप (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) अब भी बंद है। यहां स्टॉक नहीं होने की जानकारी सामने आई है। DSO बोलीं- मनमानी करेगा तो कार्रवाई होगी जालोर में डीएसओ नम्रता कुमारी ने बताया कि शहर में कुल 8 पंप हैं। अब सभी खुले हैं, कोई पंप संचालक आर्थिक कारण से नहीं मंगवा पा रहे हैं तो बंद किया होगा। अभी वहा राउंड कर पता किया जाएगा की पेट्रोल क्यों नहीं भरा जा रहा है। अगर स्टॉक होने के बाद भी कोई पंप चालक मनमानी कर रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। बागोड़ा रोड पर स्थित इंडियन आयल का पंप बंद था। उसे खुलवाया गया है। एक HP का बंद ही है। HP में स्टॉक खत्म हिंदुस्तान पेट्रोलियम (H.P.) के पेट्रोल पंप पर स्टॉक पूरी तरह खत्म होने के कारण वह दिनभर बंद रहा। जब वाहन चालकों ने वहां पहुंचकर पेट्रोल देने की मांग की, तो पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने स्पष्ट कह दिया पीछे से सप्लाई नहीं है, पेट्रोल ही नहीं बचा है। इसके कारण लोगों को निराश होकर दूसरे पंपों के चक्कर काटने पड़े। बाइक में 200 रुपए तक पेट्रोल शहर में चल रहे भारत पेट्रोलियम के पंप पर भी स्टॉक सीमित होने का असर साफ देखने को मिला। स्थिति को संभालने और सभी को सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पंप प्रबंधन ने (पाबंदी) लागू कर दी है। बाइक में एक बार में अधिकतम 200 का पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं फोर व्हीलर में एक बार में अधिकतम 1000 तक का ही पेट्रोल भरा जा रहा है। पेट्रोल लेने आए कमलेश ने बताया- पहले मैं HP के पंप पर गया वो बंद था। इसके बाद भारत पेट्रोल पंप पर आया। यहां 200 रुपए का ही पेट्रोल भरा। मुझे 40 KM दूर सायला जाना है। ऐसे में, आने-जाने में ही ये पेट्रोल खत्म हो जाएगा। अब तस्वीर भीलवाड़ा की… भीलवाड़ा में 7 घंटे बंद रहेंगे पंप पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया- वैश्विक तेल संकट और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री के तेल बचाओ आह्वान के तहत अब जिले में पेट्रोल पंप सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। इसके बाद रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पंप बंद रखे जाएंगे। सवा 3 घंटे बंद रहे पंप वहीं भीलवाड़ा में एक पंप पर नोजल सील किए जाने के विरोध में सोमवार सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक पंप संचालकों ने पंप बंद रखे। लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट (विधिक माप विज्ञान विभाग) की 16 मई को हुई जांच में कई पेट्रोल पंपों पर प्रति 5 लीटर में 30 मिलीलीटर कम पेट्रोल दिया जाना पाया गया था। इसके चलते आज पंप संचालकों ने सवा 3 घंटे पंप बंद रखे। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद कलेक्टर से आश्वासन मिलने के बाद माने। पढ़ें भीलवाड़ा की पेट्रोल-डीजल से जुड़ी ये खबर… पेट्रोल कम देने पर नोजल सील, पेट्रोल पंप बंद:सुबह 9 से 11 बजे तक नहीं खुले पंप; अब सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही मिलेगा पेट्रोल भीलवाड़ा जिले में पेट्रोल कम देने के मामले में विभाग द्वारा कई नोजल सील किए जाने के विरोध में सोमवार सुबह 9 बजे से पेट्रोल पंप संचालकों ने पंप बंद रखे। (पढ़ें पूरी खबर)
