जालोर में तोड़बारा बांध की दीवार जर्जर होने से पानी बेकार बह रहा था। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बांध की मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तोड़बारा बांध से तीखी, पहाडपुरा, खानपुर, साफाडा सहित आस पास के गाँव के बेरे, ट्यूबवेल आदि रिचार्ज होते है और पशुओं के पेयजल का भी मुख्य स्त्रोत हैं। इस समय बांध में बारिश का अच्छा पानी जमा हो गया है, जिससे गावों के लोगों को काफी राहत मिल रही हैं। हो सकता है भारी नुकसान ग्रामीणों का कहना है कि बांध के ऊपर बनी पक्की दीवार को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है। इसके कारण बांध का पानी लगातार बाहर निकल रहा है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बांध खाली हो जाएगा और किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। साथ ही दीवार पूरी तरह टूटने का भी खतरा है। जिसकी मरम्मत कर बांध से वेस्ट हो रहा पानी को रोकने की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।