जालोर के नरसाणा गांव में भामाशाहों के सहयोग से 4 करोड़ 50 लाख की लागत से बने स्कूल भवन का सोमवार को उद्घाटन किया गया। जालोर में नरसाणा सरकारी स्कूल छोटा पड़ने लगा तो ग्रामीणों ने मिल कर पैसा एकत्रित किया। और करीब 4.50 करोड़ की लागत से आधुनिक भवन बनाकर तैयार किया। स्कूल को मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। सुबह जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी एम पटेल, विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत व नरसाणा सरपंच दुर्गा कंवर ने फीता काट का स्कूल भवन का उद्घाटन किया। छात्रा बोली- ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी पूर्व सांसद पटेल ने कहा- स्कूल भवन बनकर तो तैयार हो गया। लेकिन हर ग्रामीण का दायित्व है कि स्कूल भवन की देखरेख करें। यहां हर बालक-बालिका स्कूल भवन में पढ़ कर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़े। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली कविता चौधरी ने कहा कि पहले वाला स्कूल छोटा था और उसमें कोई सुविधा भी नहीं थी। लेकिन अब हमारे गांव के भामाशाह व उनके प्रयास से आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल भवन बनकर तैयार हो गया है। जिससे सबसे अधिक खुशी हम छात्र-छात्राओं को हुई हैं। अब गर्मी के समय में अच्छे पढ़ सकेंगे।
यह खबर भी पढ़े… गांव वालों ने बनाया करोड़ों का स्कूल, सरकार को देंगे:बरामदे में बैठकर पढ़ते थे बच्चे, बाथरूम तक नहीं था; अगले महीने होगा उद्घाटन