जालंधर के फिल्लौर के SHO रहे भूषण कुमार के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट मामले में परिवार सामने आया है। SHO के बेटे और पत्नी ने कहा कि भूषण कुमार को गलत फंसाया गया है। प्रशासन एक तरफा बात सुन रहा है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उनके पास आरोप लगाने वाली महिला का वीडियो है। वह रेप केस सैटल करने के लिए 5 लाख रुपए मांग रही थी। महिला को पैसा नहीं मिल पाया और मनमुताबिक केस दर्द नहीं हुआ तो उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर फंसा दिया। बेटे ने दावा किया कि पिता को फंसाने वाले जरनैल सिंह और राम नामक व्यक्ति ब्लैकमेलर हैं और कई थानों में इनके खिलाफ केस दर्ज है। SHO के बेटे ने महिला की रिकॉर्डिंग सुनाई प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान SHO भूषण कुमार के बेटे ने कहा कि महिला ने पांच लाख रुपए मांगे थे, इसके उनके पास सबूत हैं। उसने एक रिकॉर्डिंग भी सुनाई जिसमें एक महिला SHO से पांच लाख रुपए देने पर केस रफा-दफा करवाने की बात कह रही है। हालांकि दैनिक भास्कर बिना फॉरेंसिंक रिपोर्ट के किसी भी रिकॉर्डिंग के सच होने का दावा नहीं करता। इस रिकॉर्डिंग के हवाले से SHO के बेटे ने दावा किया कि पैसा न मिल पाने पर कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला ने उसके पिता को गलत ढंग से फंसाया है। SHO के बेटे ने उठाए 6 सवाल… जानें कब-कैसे सामने आया मामला भूषण कुमार दे चुके सफाई फिल्लौर थाने के SHO रहे भूषण कुमार पर एक महिला और कुछ लड़कियों ने डबल मीनिंग बातें करने के आरोप लगाए थे। इसके चलते SHO को पहले सस्पेंड करने के बाद लाइन हाजिर किया जा चुका है। इसके बाद FIR दर्ज की गई थी। महिला आयोग ने भी SHO को खूब लताड़ लगाई थी। अब SHO के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया जा चुका है। इस मामले में एक हफ्ता पहले SHO भूषण कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसे पाकिस्तान डॉन भट्टी से धमकी दिलवाई जा रही है। उस पर आरोप लगवाने लोग माफिया से जुड़े हैं और उसने किसी भी महिला से कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। महिला आयोग के सामने भी SHO ने दावा किया था कि अगर वह गलत हैं तो थाने के CCTV कैमरे चैक करवाए जा सकते हैं।
