जालंध में BJP की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जिले के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी के स्थापना दिवस पर आरती का दर्द छलका है। आरती ने कहा कि लोग 2027 विस चुनाव में चेहरा देख वोट दें, पार्टी को वोट से बचें।
आरती ने रोष जताते हुए कहा कि पार्टी के कुछ अहंकारी नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची, जिसके कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और राजनीति से दूरी बनानी पड़ी।
आरती ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को लेटर लिख पंजाब में पार्टी की हार के कारण बताएंगी और सब नेताओं की बातें भी बताएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी की हार का कारण जालंधर सहित कई नेता हैं। ये केंद्र में जाकर मंत्रियों को गुमराह करते हैं कि यहां सिख वोटर के कारण वोट नहीं मिलते जबकि सच्चाई ये है कि यहां के नेता ग्राउंड पर काम नहीं करते।
आरती ने आरोप लगाया कि जालंधर के BJP जिलाध्यक्ष अशोक सरीन भरी सभा में महिलाओं का मजाक उड़ाते हैं। वह 2 साल से चुप बैठी थी। 2024 में पार्टी के नेताओं ने कहा कि टिकट न मिलने के कारण आरती ने पार्टी छोड़ी है।
आरती राजपूत ने अशोक सरीन हिक्की और शैली खन्ना पर आरोप लगाया कि जब उसने पार्टी से इस्तीफा दिया था, उस दौरान चुनाव चल रहे थे और उसके दिमाग में टिकट की बात डालने वाले पार्टी के कुछ नेता हैं।
कालिया ने भाजपा के पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया पर भी पार्टी की नीतियों को लेकर आरोप लगाया। उसने कहा कि कालिया कहते हैं कि जो पार्टी छोड़कर जाते हैं, उसकी वापसी नहीं होती, लेकिन शीतल अंगुराल की कैसे वापसी हुई। उनको तो ढोल बजाकर लाया गया। आरती राजपूत द्वारा कही गई 5 अहम बातें
