पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने120 फीट रोड से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए 3 बसों को रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सूबा सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना के तहत पंजाब के धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते थे, लेकिन अब लोगों की अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन की आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस योजना के दायरे को बढ़ाया गया है। भगत ने बताया कि आज जालंधर से हरिद्वार-ऋषिकेश, श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी और वृंदावन के लिए बसें रवाना की की गई हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों के जरिए श्रद्धालु अपने-अपने पवित्र धार्मिक स्थलों के मुफ्त में दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने आदि के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भगत ने आगे बताया कि अब तक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं लोग
मोहिंदर भगत ने शहरवासियों से आह्वान किया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के कारण ही आज वे अपने पवित्र धार्मिक स्थलों के मुफ़्त दर्शन कर पा रहे हैं।
