पंजाब के फूड एंड सिविल सप्लाईज मंत्री लाल चंद कटारूचक के बेटे रोबिन कटारूचक की दसूहा की डॉक्टर के साथ शादी हुई है। विवाह समारोह पठानकोट के बुंगल-बधानी और जालंधर दो जगह रखा गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जालंधर के एक पैलेस में दूल्हा-दुल्हन ने लावां फेरे लिए। जालंधर में हुए कार्यक्रम को परिवार ने पूरी तरह से सीक्रेट रखा। यहां दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे मंत्री डॉक्टर बलवीर सिंह ने शादी के फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए हैं। शादी में आशीर्वाद देने के लिए पंजाब सरकार के कई मंत्री पहुंचे। इनमें वित्तमंत्री हरपाल चीमा भी मौजूद रहे। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया ने भी दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया। मंत्री कटारुचक के बेटे रॉबिन ने सिविल इंजीनियरिंग की है। अभी एलएलबी कर रहा है। लवलीन ने भी एमबीबीएस पूरी की है और स्किन स्पेशलिस्ट हैं। फैमिली दसूहा की रहने वाली है। दुल्हन लवलीन के पिता राजेश बग्गा पेशे से डॉक्टर हैं और लुधियाना सिविल अस्पताल से बतौर सिविल सर्जन रिटायर हुए हैं।
PHOTOS में देखें मंत्री के बेटे की शादी
