जालंधर में वेस्ट इलाके से लॉटरी की दुकान लूटने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग हथियार लेकर लॉटरी की दुकान को लूट रहे हैं। लाटरी चलाने वाले लोगों की जेबों से पैसा निकाल रहे हैं। एक आदमी दातर लेकर खड़ा होकर पैसा निकालने की धमकी दे रहा है। ये भी कह रहा है कि पैसा निकाल दो नहीं तो गोली मार दूंगा। इस बीच एक आदमी गल्ले खोलकर पैसा निकालता है और जेबों में भर लेता हूं। इस बीच दूसरा व्यक्ति भी दातर निकाल लेता है और कहता है कि सारा पैसा निकालो। इस वीडियो को जालंधर से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि जालंधर पुलिस कहती है कि पूरे शहर में लाटरी नहीं चलती। इसके साथ ही सवाल किया कि अगर लाटरी नहीं चलती तो ये लूट कहां हो रही है। वीडियो आया सामने जारी किए गए वीडियो में लाटरी चलाने वाले लोग कहते हैं कि हम गरीब आदमी हैं, हमारे साथ ऐसा व्यवहार न करो। काफी देर तक ये लोग लाटरी की दुकान में काम करने वाले लोगों को धमकाते हैं और पैसा लूटकर जेबों में भर लेते हैं। लूट से पहले शटर नीचे गिरा दिया जाता है। लूटी की सारी घटना CCTV में कैद हुई है। शीतल अंगुराल ने लगाए कई आरोप
