जालंधर के सुदामा विहार में मोबाइल फोन न देने पर युवकों ने बेटे और उसके पिता को पीटा। इसके बाद घर पर पथराव किया। इस हमले में महिला को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ननकाई देवी का बेटा मीट की रेहड़ी लगाता है। उसकी रेहड़ी पर आरोपी युवकों से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुँची थाना सात की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पीड़ित करन ने बताया कि वह सुदामा विहार में चिकन की रेहड़ी लगाता है। रेहड़ी पर तीन से चार युवक आए और उसका फोन मांगने लगे। करन का आरोप है कि ये युवक गांजा बेचने का कारोबार करते हैं। जब उसने फोन देने से इनकार किया तो युवकों ने उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया और हंगामा करने लगे। बाद में लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। देर रात धारदार हथियारों से किया हमला, ईंट पत्थर बरसाए करन के अनुसार, देर रात इसी बात को लेकर आरोपियों ने रंजिश में उनके घर पर ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनकी माँ ननकाई देवी घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालाँकि, बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। नशे का काम करते हैं आरोपी सुदामा विहार के ही अनिल कुमार ने भी बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे से मोबाइल माँगा था। मोबाइल न देने पर बदमाशों ने उनके बेटे पर हमला किया और फिर उनके घर पर भी हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाना 7 की पुलिस को दी है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।
